गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जनपद की समस्त ग्राम पंचायत के सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों व पदों जो न्यायालय के स्थगनादेश से वाधित न हो, पर उप निर्वाचन के अनुसार कराये जाने है।
नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अन्तिम तारीख 8 अगस्त 2018 को 10 बजें से अपरान्ह 4.00 बजे तक। नाम निर्देशन की संवीक्षा 9 अगस्त 2018 को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक 10 अगस्त 2018 को 10.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक रहेगा। 10 अगस्त 2018 को 03.00 बजे से प्रतीक आवंटन किया जायेगा। 17 अगस्त, 2018 को सुबह 07.00 बजे से सांयः 05.00 बजे तक मतदान किया जायेगा। मतगणना दिनांक 20 अगस्त 2018 सुबह 08. बजे से आरम्भ कर दी जायेगी।
इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु गांव में मुनादी द्वारा सभी को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्टेªट कार्यालय के सूचना पट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। उक्त उप निर्वाचन उ0प्र0 पंचायत राज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन) नियमावली 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा। ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन दाखिल करने, इनकी जांच करने व उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी।
उपर्युक्त समय सारणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगे। और निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।



0 comments:
Post a Comment