मुजफ्फरपुर-देवरिया शेल्टर होम रेप: सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 'लेफ्ट, राइट और सेंटर सब जगह हो रहा रेप'- sc-slams-bihar-govt-on-horrific-rape-incidents



नई दिल्ली : पहले बिहार के मुजफ्फरपुर और फिर उत्तर प्रदेश के देवरिया में शेल्टर होम रेप केस + पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर केस पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को बिहार सरकार को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान देवरिया + शेल्टर होम की लड़कियों के साथ हुए रेप का भी जिक्र आया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देशभर में यह क्या हो रहा है। लेफ्ट, राइट और सेंटर, सब जगह रेप हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार को फटकारते हुए कहा, 'राज्य सरकार 2004 से तमाम शेल्टर होम को पैसा दे रही है, लेकिन उनको पता ही नहीं है कि वहां क्या हो रहा है। उन्होंने कभी वहां निरीक्षण करने की भी जरूरत नहीं समझी। ऐसा लगता है कि ये गतिविधियां राज्य प्रायोजित हैं। यह सोचने का विषय है।' सुप्रीम कोर्ट + ने कहा कि मुजफ्फरपुर वाला एनजीओ अकेला नहीं है, जहां इस तरह के आरोप सामने आए हैं। एनजीओ ने अपनी रिपोर्ट में राज्य सरकार के फंड से चल रही ऐसी 15 संस्थाओं का जिक्र किया है, जो जांच के दायरे में आई हैं। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बिहार शेल्टर होम रेप केस में अपर्णा भट्ट को एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) नियुक्त कर रखा है। एमिकस ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि पीड़ित लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी अधिकारियों ने जांच देर से शुरू की। एमिकस क्यूरी ने बताया कि अभी तक किसी को मुआवजा नहीं मिला। एक लड़की अभी भी लापता है और वहां स्थिति गंभीर है। ऐडवोकेट अपर्णा भट्ट ने कोर्ट में यह भी कहा कि वहां स्थिति काफी गंभीर है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में जांच कर रहे अधिकारियों से पूछा कि वह क्या जांच कर रहे हैं।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment