साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) शांति निकेतन पब्लिक स्कूल मोहन नगर में आज शिक्षक दिवस के मौके पर देश के उपराष्ट्रपति व शिक्षक सर्वपल्लि राधाकृष्णन को याद किया गया साथ ही बच्चों ने अपने गुरूओं से आर्शीवाद लिया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने खेल - खेल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया।
आज सुबह शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी छात्र, छात्राएं, अध्यापक व अध्यापिकाओं ने देश के उपराष्ट्रपति व शिक्षक सर्वपल्लि राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा - सुमन अर्पित किये। स्कूल के प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षक मनीष पांण्डेय ने इस मौके पर अपना विचार रखते हुए बच्चों को महापुरूषों के बताये मार्ग पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जो बच्चा शिक्षक, माता - पिता के आज्ञा का पालन करता है, वहीं जीवन में सफल हो पाता है।
इस अवसर पर बच्चों को खेल - खेल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पूछे गये प्रश्नों का उत्तर लिखने को दिया गया। इस प्रतियोगिता में देश के महापुरूषों के जीवन पर आधारित प्रश्न दिये गये थे। करीब 70 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया । बाद में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, उर्मीला दूबे, पूजा पाल, संजू सिंह, अंजली पाल, रजनी जोशी, एस प्रसाद, सूरज यादव आदि लोग मौजुद थे।






0 comments:
Post a Comment