शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मानित Teacher honored on Teacher's Day



                                                  शिक्षिका का सम्मरन करते डा. जीडी शर्मा। 

साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  गतवर्ष की भांति कोणार्क स्कूल में बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया तथा इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्रे में विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोणार्क पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं एलआर पोस्टग्रेजुएट कालिज के पूर्व प्राचार्य डा0 गणेशदत्त शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमा शंकर शर्मा थे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। इसके बाद नन्हे मुन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सम्मानित होनेवाले शिक्षकों में शंभूदयाल डिग्री कालिज गाजियाबाद के राजनीतिशास्त्र के पर्व प्रवक्ता प्रोफेसर डा0 राजेन्द्र शर्मा एवं लाजपतराय कालिज, साहिबाबाद की संस्कृत विभाग की अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डा0 करूणेश शर्मा थीं। दोनों को शाल एवं श्रीफल एवं सम्मान प्रतीक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम का संचालन दो छात्रों-स्वाति उपाध्याय एवं यश आर्यन ने किया। साॅस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में आदित्य नारायण, यशस्वी, अभिनव, हर्ष,राधा, मानसी,रिया, यशवंत, आरिश खान,तान्या, आशुतोष, निजा, इनाक्षी, लविश, आरव, उर्वी आदि प्रमुख थे।
प्रबंधक नीरज शर्मा ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
          सिद्धार्थ इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल पंचशील पार्क साहिबाबाद में शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से किया गया। विद्यालय की सह-संस्थापिका श्रीमति अशोक कुमारी भारती ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी एवं सम्मानित किया। इस आयोजन में विद्यालय के सभी आचार्य, प्राचार्य तथा छात्रागण उपस्थित थे। विद्यालय की वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रा एवं छात्राओं में ओजस्वनी वत्स, अवनी, मेहुल, सत्यम, रोशनी, आयुष शुक्ला, तानशी, खुशी आदि ने शिक्षकों का अभिनय करके अपने गुरूजनों के प्रति आभार प्रकट किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने आचार्यों के सम्मान में विचार व्यक्त किए तथा उनके लिए बहुत से खेल एवं क्विज रखे गए। विद्यालय की ओर से सभी आचार्यो एवं प्राचार्य को उपहार एवं सम्मान पत्रा भेंट करके सम्मानित किया। अंत में अल्पाहार के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment