खुले नाले में गिर कर मरी लड़की के मामले में
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) एक जनहित याचिका पर श्यामपार्क मेेन साहिबाबाद के खुले गंदे नाले में गिर कर मरी एक सात साल की बालिका के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गाजियाबाद के एसएसपी व नगर आयुक्त को आयोग में तलव किया है।
मानवाधिकार कार्यकर्ता राजीव शर्मा ने बताया कि उन्होंने श्यामपार्क मेेन साहिबाबाद के खुले गंदे नाले में गिर कर मरी एक सात साल की बालिका के मामले मे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में एक याचिका दर्ज करायी थी। उसने आयोग से याचना की थी कि मृतक बच्ची के परिजनों को उत्तर प्रदेश की सरकार चार लाख रुपये का मुआवजा दे तथा घटना के जिम्मेदार व दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की थी ।
इस याचिका पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने एसएसपी और नगर आयुक्त गाजियाबाद को आयोग में तलब किया है। इस मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने नगर आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद से उक्त प्रकरण की जांच कराकर कार्यवाही करने और अब तक की गयी कार्यवाही की रिपोर्ट 4 सप्ताह में आयोग को सौंपने के लिए कहा है।



0 comments:
Post a Comment