पुलिस सफेदपोश अपराधियों को चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई करेः डीएम Police should take action against them by marking white collar criminals: DM



गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यो की समीक्षा की बैठक  सम्पन्न हुई। ं

जिलाधिकारी ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने के उद्ेश्य से अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । जनपद में कानून व्यवस्था मानकों के अनुसार बनाये रखने के उद्ेश्य से जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों के द्वारा छोटी से छोटी घटना को बहुत ही गम्भीरता से लिया जाये और तुरन्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा उ0प्र0 सरकार एवं प्रदेश के  मुख्य मंत्री जी की मंशा के अनुसार प्रत्येक अधिकारी द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में निरन्तर एवं गहनता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ताकि कोई भी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति कानून से न बच सकें। और अपराध बढाने के पीछे जिन सफेदपोश व्यक्तियों का हाथ हो ऐसे व्यक्तियों का भी चिन्हिकरण करते हुये उन पर गैगंस्टर एवं गुण्डा एक्ट की कार्यवाही प्रस्तावित की जाये ताकि जनपद में अपराध पर अकूंश लगाया जा सके। 
उन्होने समस्त पुलिस अधिकारियों को यह भी आहवान किया कि सभी  पुलिस अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में अपराधि प्रवृति के व्यक्तियों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्व कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित करें और ऐसा वातावरण तैयार करे कि पूरे जनपद में कानून व्यवस्था मानकों के अनुरूप कायम रहे। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी  ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी कालोनी या काई प्राईवेट कालोनी की जमीनों पर अवैध भूमि पर कब्जा करने वाले भू माफियाओ को चिन्हित कर उनके विरूद्व एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुये चार्ज सीट दाखिल करें। जिसके लिए उन्होने समस्त सी0ओ0, थाना प्रभारी और उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी वास्तविक सूचना पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मंुख्य तोर पर सदर व मोदीनगर तहसील में समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर सी0ओ0 और एस0एच0ओ0 की उपस्थिति न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये शासन की प्राथमिकता के कार्य में उपस्थित रहने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुरादनगर व मोदीनगर में उत्पन्न होने वाले जाम की समस्या को मद्यय नजर रखते हुये उप जिलाधिकारी मोदीनगर को निर्देशित किया कि मुख्य तोैर पर मुरादनगर में अतिक्रमण खाली कराकर सडक चैडीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। सभी थानाअध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि जिन जगहों पर अतिक्रमण करा दिया गया है वहाॅ दुबारा अतिक्रमण न होने पाये। 
 
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने जनपद की कानून व्यवस्था तथा अभियोजन कार्यो की समीक्षा करते हुये जनपद में हत्या, लूट, एण्टी रौमियो अभियान आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक सूचना रिपोर्ट अवश्य दर्ज की जाये एफ0आई0आर0 दर्ज न होने की शिकायत नही होनी चाहिए गम्भीर प्रकृति के अपराधों को खुलाशा एवं अपराधी के विरूद्व चार्ज शीट प्रभावी ढंग से लगायी जाये ताकि जमानत की गंुजाइश न  रहे। अपराधियों के अन्दर पुलिस का भय होना चाहिए। उन्होने थाना दिवसों को प्रभावी बनाने की जरूरत पर बल दिया । 
इस अवसर पर बैठक में एस0पी0 सिटी श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक टैªफिक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर हिमंाशु गौतम, उप जिलाधिकारी मोदीनगर पवन अग्रवाल, उप जिलाधिकारी लोनी, उप जिलाधिकारी सदर सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment