गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में लोहिया नगर क्षेत्र में प्रदूषित भूगर्भीय जल के निराकरण के सम्बन्ध में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुये कहा कि जिस उद्ेश्य से समिति गठित हुई थी उस पर जो कार्य शुरू हुये थे क्या वह कार्य खत्म हो गया या नही? उन्होने पाया कि 4 कम्पनियों को लोहिया नगर क्षेत्र में पानी में क्रोमियम डम्पिगं करने के कारण आरोपित कर जुर्माना लगाया गया था जिसमें मास्केट इण्डिया, मार्शल साईकिल, कथूरिया ब्रदर्स और श्रीराम पिस्टन शामिल थे। इन कम्पनियों द्वारा जुर्माने की रकम न अदा किये जाने के सन्दर्भ में उन्होंने अपर जिलाधिकारी नगर हिमांशु गौतम को निर्देशित करते हुये कहा कि यदि ससमय जुर्माना ना दिया जाये तो इन सभी कम्पनियों के खिलाफ आर0सी0 जारी कर वसूली की जाये।
उन्होने कहा कि जो भी इंडस्ट्री चला रहे है कही ना कही उनकी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है प्रदूषण की रोकथाम करने में। साथ ही उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि हमें और भी इंडस्ट्री चिन्हित करनी चाहिये जो जल प्रदूषण कर रही है और उनके खिलाफ भी कार्यवाही करते हुये आर0सी0 जारी होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम, जल निगम और सम्बन्धित विभागों से आये अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि लोहिया नगर क्षेत्र में पानी के प्रदूषण से ग्रस्त इलाकों का सर्वे कराकर अद्यतन रिर्पोट उनको दे ताकि भवष्यि में इसकी रोकथाम की जा सके।
इस अवसर पर नगर निगम, जल निगम, यू0पी0एस0आई0डी0सी0, उद्योग विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment