लूटपाट के विरोध में किया राजमार्ग का यातायात जाम Traffic jam to protest against looting



                                                व्यापारियों द्वारा जीटी रोड पर लगाए गए जाम का दृश्य ।

साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  थाना साहिबाबाद क्षेत्र प्रकाश इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित पाइप मार्केट और सेनेटरी  के थोक बाजार में मंगलवार को हुई सशस्त्र लूटपाट के विरोध में व्यापारियों ने अपने कारोबार बंद कर दिये तथा अपने वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड पर पार्क कर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। यह जाम करीव 6 घंटे तक रहा तथा बाद में अधिकारियों ने 24 घंटे में लुटेरों को गिरफ्तार करने की भरोसा देकर जाम खुलवाया।
           
स्टील ट्यूब डीलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन रामनिवास बंसल ने बताया कि प्रकाश औद्योगिक क्षेत्र साहिबाबाद में स्टील व पीवीसी ट्यूब्स और सेनेटरी के सामान का थोक बाजार है। यहां रोजाना करोड़ों रुपए की खरीद फरोख्त होती है। लेकिन बाजार में लूटपाट की घटनाएं भी आम हैं। थाना साहिबाबाद पुलिस  सालों से कोई सुरक्षा का माहौल नहीं बना सकी है। मंगलवार की शाम 6.15 बजे सेनेटरी के सामान के व्यवसायी तथा आंचल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक नूपुर जैन के यहां तीन सशस्त्र बदमाशों ने पिस्टल के दम पर 80 हजार की लूट की थी। व्यापारियों और कर्मचारियों द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया लेकिन बदमाश व्यापारियों पर गोली झोंकते हुए फरार हो गए थे। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन बदमाशों के हौसले देख कर कि लगता है यहां कानून का राज नहीं बल्कि लुटेरों का शासन चल रहा है। लुटेरे व चोर जब चाहे किसी को लूटते और चोरी की बारदातों को अंजाम देते हैं। इस मार्केट में इससे पहले भी अनेकों घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार वे प्रदर्शन करते हैं तथा उन्हें हर बार आश्वासन मिलता है। लेकिन सुरक्षा का माहौल जिला प्रशासन नहीं दे पाया। हालांकि कानून व्यवस्था को ठीक रखने के लिए मार्केट के सामने एक पुलिस चैकी पाइप मार्केट के नाम से बनाई हुई है लेकिन एक चैकी के होने या ना होने से कानून व्यवस्था की सुधार में कोई फायदा नहीं हुआ। आज के प्रदर्शन का व्यापारी नेता रामनिवास बंसल, धर्मपाल, सौरभ सिंगला, संजय जैन, धनश्याम तथा पीके जैन आदि ने नेत्रृत्व किया।
       उन्होंने बताया कि एसपी सिटी श्लोक कुमार ने उन्हें 24 घंटे के अंदर लुटेरों को पकड़कर कानून के हवाले करने की बात कही है। अगर दिया गया भरोसा सही नहीं निकला तो वे कल भी अपना बाजार बंद रखेंगे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करेंगे। आज के इस प्रदर्शन के कारण राजमार्ग जीटी रोड सवेरे 11.30 बजे से शाम को 5.30 बजे तक जाम रहा। फिलहाल थाना साहिबाबाद की पुलिस की 2 गाड़ियां मार्केट के दोनों ओर खड़ी हैं जबकि बाजार बंद है। क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है।       





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment