एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 4 लाख रूपये की नगदी बरामद
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना लोनी क्षेत्रान्र्गत बन्थला चिरौडी नहर मार्ग पर सिकरानी गाॅव के पास 8 सितम्बर को हुई फारच्यूनर गाडी व 4 लाख रुपये की नकदी की लूट के सम्बन्ध में थाना लोनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 1710/18 धारा 392 भादवि के सफल अनावरण करते हुए थाना लोनी पुलिस द्वारा वादी शिवम को ही लूटे गये 4 लाख रुपये के साथ उसके घर नोएडा से आज समय करीब 11ः00 बजे गिरफ्तार करने मंे सफलता प्राप्त की हैं।
शिवम द्वारा अपने पिता के पैसे हडपने के उदेश्य से 4 लाख रुपये अपने दोस्त मोहित को बन्थला चिरौडी नहर पर जावली मोड के पास बुलाकर कमेटी के पैसे बताकर अपने दूसरे दोस्त राहुल को पहुॅचाने हेतु दिये थे व पैसा देने के पश्चात ही शिवम द्वारा फोन से अपने ताऊ को फारच्यूनर गाडी व 4 लाख रुपये की झूठी लूट की सूचना बताई गयी तथा लूटी गयी फारच्यूनर घटना स्थल से 1 किमी0 दूर खडी मिली थी। शिवम द्वारा अपने दोस्तो को गुमराह कर सहयोग लिया गया तथा उन्हे बताया गया कि यह कमेटी का पैसा है, मै अभी बाहर जा रहा हूॅ बाद में आकर ले लूंगा। शिवम को फर्जी लूट की घटना की साजिश रचने के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त शिवम पुत्र श्याम मावी निवासी के-17 ग्राम बिशनपुर सै0-58 नोएडा का रहने वाला है।



0 comments:
Post a Comment