जयपुरिया स्कूल आॅफ बिज़नेस, इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद ने आयोजित किया रक्तदान शिविर Jaipuria School of Business, Indirapuram, Ghaziabad organized Blood Donation Camp



अध्यापक दिवस के मौके पर अध्यापकों को विशेष सम्मान देने के लिए यह अनूठी पहल

गाज़ियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )   जयपुरिया स्कूल आॅफ बिज़नेस के रोटरेक्ट क्लब ने रोटरी क्लब इंदिरापुरम परिवार के सहयोग से जयपुरिया स्कूल आॅफ बिज़नेस के सेंटर फाॅर क्रिएटिविटी एण्ड इनोवेशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से स्कूल ने अनूठे तरीके से अध्यापक दिवस का जश्न मनाया और अध्यापकों को सम्मान दिया।

अध्यापकों के सम्मान में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तकरीबन 120 छात्रों ने स्वयंसेवी के रूप में इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। छात्रों के साथ कई अध्यापकों तथा बी-स्कूल केे माननीय डायरेक्टर डाॅ एस के महापात्रा ने भी रक्तदान दिया। रोटरी क्लब के प्रेज़ीडेन्ट श्री सुशील चांडक, रोटरेक्ट क्लब की प्रेज़ीडेन्ट मिस साक्षी द्विवेदी तथा क्लब के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रेज़ीडेन्ट श्री सुशील चांडक ने कहा, ‘‘भारत के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ एस राधाकृष्णनन की याद में, उन्हें श्रृद्धांजली अर्पित करने के लिए हमने इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिनके जन्मदिवस पर देश भर में अध्यापक दिवस मनाया जाता है।’’ रोटरी क्लब के फैकल्टी अडवाइज़र श्री सुशांत सिन्हा ने इस पहल के लिए जयपुरिया स्कूल आॅफ बिज़नेस के रोटरेक्ट क्लब छात्रों की सराहना की तथा रोटरी क्लब इंदिरापुरम परिवार के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अपना सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया है।’’



 

 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment