गरीबों के पुत्रियों के शादी अनुदान योजना की बैठक Meeting of marriage grant scheme of daughters of poor



गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, रजनीश कुमार पाण्डेय ने सूचित किया है कि  सामान्य जाति, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जन जाति, अन्य पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक जाति  के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु शादी अनुदान योजना संचालित है। शादी अनुदान योजनान्तर्गत पात्र आवेदकों को रू0-20000/- का अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है। शादी-अनुदान लिंक www.shadianudan.upsdcgov.in पर 6 सिम्बर  तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी महोदया, की अध्यक्षता में  शादी-अनुदान स्वीकृति समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक निम्नलिखित जनप्रतिनिधि व नामित सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इसमें श्री पे्रम सिंह त्यागी(प्रतिनिधि सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद), श्री गुलशन (प्रतिनिधि श्री अनिल अग्रवाल, सांसद) तथा श्री सुभाष सिंह (प्रतिनिधि श्रीमती मंजू शिवाच विधाक मोदीनगर) मुख्य थे। 
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री रजनीश कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया कि दिनांक 06 सितम्बर तक उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी स्तर से अग्रसारित पी0एफ0एम0एस0 पर स्वीकृत आवेदन पत्रों, जिनका विवरण निम्न प्रकार है, कि स्वीकृति शादी अनुदान समिति द्वारा दी गयी। (सामान्य जाति- 07, अनुसूचित जाति-39, अन्य पिछड़ा वर्ग -19 एवं अल्पसंख्यक वर्ग- 29)
उपरोक्त सभी आवेदन पत्रों एवं बाद में पी0एफ0एम0एस0 से स्वीकृत आवेदन पत्रों के अभिलेखीय सत्यापन उपरान्त पात्र आवेदकों को शादी-अनुदान से लाभान्वित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। 







Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment