साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) स्टार पेपर मिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर में क्षेत्रीय स्तर पर विद्या भारती द्वारा आयोजित जूडो व कुश्ती की प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद के छात्रों ने कुश्ती व जूडो में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किये। 28अगस्त से 31अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में विद्या भारती के 38 विद्यालयों के 378 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।
स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद के छात्र व छात्राओं ने कुश्ती व जूडो में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत पदक प्राप्त किये। कुश्ती में दिव्यांश व वरुण ने रजत साहिल आदित्य भडाना,हर्ष वर्मा, पुष्पेन्द्र चैधरी ने स्वर्ण तथा जूडो में छात्रा प्रगति ने रजत, राजकुमारी व कृति, रवीना, जसिका ने स्वर्ण तथा राहुल गौड़, अभिषेक पृथ्वीराज, ने रजत, अमन यादव ने स्वर्ण प्राप्त किये।
स्कूल के मीडिया प्रभारी श्याम बाबु अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मेरठ प्रान्त, ब्रज प्रान्त तथा उत्तराखंड के विद्यालयों के खिलाडियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबन्धक राधेश्याम गुप्ता, अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रधानाचार्य विशोक कुमार, खेल प्रभारी रामकुमार त्यागी, मीडिया प्रभारी श्याम बाबु अग्रवाल व समस्त स्टाफ ने मैडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दीं।



0 comments:
Post a Comment