न्यायिक रिमांड पर लिए गये सभी शिक्षकों और छात्रों को तुरंत रिहा करने की माँग उठायी
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) कार्यकर्ताओं ने आज मणिपुर विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों पर हुए पुलिसिया दमन के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित विरोध मार्च में हिस्सेदारी निभाई| मार्च को कैंडल लाइट जलाकर आर्ट्स फैकल्टी के विवेकानंद मूर्ती पर खत्म किया गया| केवाईएस छात्रों और शिक्षकों पर हुए दमन की कड़ी भर्त्सना करता है| ज्ञात हो कि यह दमन राज्य भाजपा सरकार के इशारों पर किया गया था| यह मणिपुर विश्वविद्यालय में छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी पिछले 3 महीनों से कुलपति अद्य प्रसाद पांडे के खिलाफ आन्दोलन थे| ज्ञात हो कि कुलपति पर भारी विसंगतियां करने का गंभीर आरोप था, जिसको लेकर आन्दोलन के दबाव में अब जाँच बिठाई गयी है| परन्तु, यह जांच बिठाकर अब केंद्र और राज्य की भाजपा की सरकारें आन्दोलन को दबाना चाहती हैं, जिस कारण दमन किया जा रहा है| 21 सितम्बर को हुए रेड में छात्रों और शिक्षकों को हिरासत में भी लिया गया था और उनपर बर्बरतापूर्वक हमला किया गया था|
क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) संघर्ष कर रहे छात्रों को समर्थन देता है और इस हमले को देश भर के अन्य विश्वविद्यालयों में हो रहे हमलों के रूप में देखता है| केवाईएस माँग करता है कि सभी हिरासत में लिए गये छात्रों और शिक्षकों को बिना शर्त तुरंत रिहा जाएगा| साथ ही, मणिपुर विश्वविद्यालय में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों, मिलिट्री और पैरामिलिट्री कर्मियों को तुरंत विश्वविद्यालय से बाहर किया जाए| वो आंदोलनरत छात्रों और शिक्षकों के कुलपति पांडे को भी बर्खास्त करने का समर्थन करता है|




0 comments:
Post a Comment