लाजपतनगर का मुख्यमार्ग बना तालाब ।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबादके बराबर में लाजपत नगर को जाने वाला मुख्य मार्ग तालाब बना हुआ है। गंदे और बरसाती पानी की निकासी नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है, जिससे थाना साहिबाबाद के मुख्य द्वार के बराबर वाली दीवार भी गिर गई है। जिससे थाने की सुरक्षा पर भी सबालिया निशान उठ गया है।

जानकारी के अनुसार लाजपत नगर ए ब्लॉक को जाने वाला मुख्य मार्ग गंदा और बरसाती पानी से लवरेज है। जल मल की निकासी व्यवस्था ठीक नहीं है होने से यह हालत बनी है। पहले थाना साहिबाबाद के परिसर के अंदर से यह पानी एक नाली के द्वारा बाहन निकलता था लेकिन आजकल ना नाला है ना नाली। नतीजा यह है कि गंदा पानी थाना साहिबाबाद के पूरब दिशा की दीवार के बराबर में लाजपत नगर के मुख्य मार्ग पर पिछले 15 दिनों से भरा पड़ा है। इससे न केवल आने जाने वालों परेशानी हो रही है बल्कि बदबू भी उठ रही है और सवास्थ्य के लिहाज से भी खतरनाक है। इस गंदे पानी के कारण थाना साहिबाबाद के मुख्य द्वार के बराबर की दीवार पूरी तरह से गिर गई है। इस कारण से थाना साहिबाबाद की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है।
यूपीए सरकार के दौरान दिल्ली में हुए ओलंपिक खेलों के समय जीडीए ने जीटी रोड को 6 लेन का बनाने के लिये रोड के उत्तर भाग में बने नाले को बंद कर सीवर लाइन में तब्दील कर दिया था। तभी से यहां बरसाती और गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। जानकारों का कहना है जीडीए के ठेकेदार ने नाले को सीवर तो बना दिया लेकिन सीवर लाइन के पाइपों को एक दूसरे से ठीक से कनेक्ट नहीं किया, और ना ही नाले के मलवे कोे साफ किया गया था। इससे जलमल की निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। तब से लेकर आज तक इस जलमल निकासी व्यवस्था को ठीक करने के लिये कोई काम नहीं हुआ है।

0 comments:
Post a Comment