गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पाकयोंग में बने सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। साल 2009 में इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के करीब नौ साल बाद सिक्किम का यह सपना पूरा होगा। यह हवाई अड्डा गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि मोदी हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद पाकयोंग में सेंट जेवियर्स स्कूल में लोगों को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री बागडोगरा से एमआई-8 हेलीकॉप्टर से रविवार की शाम यहां पहुंचे और सेना के लिबिंग हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और अन्य ने उनकी अगवानी की। सेना ने उन्हें सलामी गारद पेश किया। सेना के हेलीपैड से प्रधानमंत्री का काफिला करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करके राजभवन पहुंचा जहां मोदी ने रात्रिविश्राम किया।



0 comments:
Post a Comment