साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) दो नये नालों के निर्माण से नगर निगम के मोहन नगर जोन की करीब 25 कॉलोनियों में जलभराव की समस्या दूर होगी। रविवार को श्याम पार्क एक्सटेंशन में विदेश राज्य मंत्री, स्थानीय सांसद व पूर्व जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने दोनों नालों का शिलान्यास किया।
सांसद वीके सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब साल भर पहले मोहन नगर जोन का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की समस्या देखी थी। तब उन्होंने लोगों से जलभराव की समस्या दूर कराने का वायदा भी किया था। वायदे के मुताबिक यहां मोहन नगर से राजेंद्र नगर और राजेंद्र नगर से शहीद नगर तक आरसीसी से नाले का निर्माण कराने का काम पास कराया गया है। इस अवसर पर उन्होंने दोनों नालों के काम का शिलान्यास किया। दोनों नालों के निर्माण में 1112.63 लाख रुपये का व्यय होगा। मार्च में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने एलिवेटेड रोड का नाम पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की। इस अवसर पर मेयर आशा शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा, पार्षद आशुतोष शर्मा, ओमवती, सचिन डागर, अनिल राणा, विनोद शर्मा, हेमलता शर्मा, सुनीता रेड्डी, आनंद गुप्ता, पप्पू पहलवान, पवन रेड्डी, प्रवीण भाटी आदि मौजूद रहे।



0 comments:
Post a Comment