गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत “स्वच्छता ही सेवा है“ थीम पर चन्द्रपुरी स्थित नगर निगम के एम.बी. गल्र्स इण्टर कालिज (चन्द्रपुरी) की शिक्षिकाओं व छात्राओं द्वारा चलाये गये अभियान को नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखायी गयी।
उक्त अभियान में अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, एस.बी.एम. नोडल अधिकारी, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी, अभियन्ता एवं निरीक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment