गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) शासन के आदेशों के क्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 06 मण्डलों (मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ एवं आगरा मण्डल) के नगर निकायों को दिये जाने वाले प्रशिक्षण स्थल होटल कन्ट्री-इन (वसुन्धरा जोन) तक पहुॅचने वाले समस्त मार्गो की सडकों, सडक पटरियों, डिवाईडरों, ग्रीन बैल्टों आदि की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय पायी गयी कमियों को मौके पर उपस्थित जोनल प्रभारियों, अभियन्ताओं, सफाई निरीक्षकों तथा प्रकाश निरीक्षकों को कल 24 सितंबर 2018 की अपरान्ह् तक समुचित करने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी कार्य व व्यवस्था में शिथिलता न बरती जाये।



0 comments:
Post a Comment