गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) नगर आयुक्त द्वारा गाजियाबाद नगर निगम साॅई उपवन में कम्पोस्ट बनाने वाले प्लांट के स्थल का शिलान्यास किया गया।
नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत गाजियाबाद शहर से पूजा सामग्री की कम्पोस्ट बनाने हेतु साॅई उपवन में प्लांट स्थापित करने वाले स्थल पर टीन शेड का निर्माण कार्य आरम्भ करने हेतु शिलान्यास किया गया। उक्त शिलान्यास कार्यक्रम के समय गाजियाबाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, एस.बी.एम. नोडल अधिकारी, समस्त जोनल प्रभारी, महाप्रबन्धक(जल), मुख्य अभियन्ता, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी, अभियन्ता एवं निरीक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment