गाज़ियबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जयपुरिया स्कूल आॅफ बिज़नेस ने अपने परिसर में नौवें सालाना दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया। जयपुरिया ग्रुप आॅफ इन्सटीट्यूशन्स के चेयरमैन शिशिर जयपुरिया ने समारोह की अध्यक्षता की।
इस मौके पर गोल्ड प्लस इंडस्ट्री लिमिटेड केे चेयरमैन सुभाष त्यागी मुख्य अतिथि थे जबकि सैल (बोकारो स्टील प्लांट) के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर बृजलाल क्षत्रिय मुख्य प्रवक्ता थे। जयपुरिया स्कूल आॅफ बिज़नेस के डायरेक्टर एस. के. महापात्रा; एकेडमिक अडवाइज़री काउन्सिल एवं बोर्ड आॅफ गर्वनर्स के सदस्यों; उद्योग एवं अकादमिक जगत के दिग्गजों, ग्रेजुएट होने वाले छात्रों के बैच एवं फैकल्टी सदस्यों, जेएसबी के पूर्व छात्रों एवं मौजूदा छात्रों ने समारोह में हिस्सा लिया। समारोह की शुरूआत मैजस्टिक एकेडमिक प्रोसेशन को कोन्वोकेशन हाॅल में प्रवेश के साथ हुई।
डायरेक्टर ने अपनी रिपोर्ट में छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों की उपलब्धियों के बारे में बताया। चेयरमैन ने समारोह की औपचारिक शुरूआत का ऐलान किया तथा ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। उन्होंने इन छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद चेयरमैन, मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रवक्ता ने ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को डिप्लोमा दिया। रैंक पाने वालों को मैडल्स भी दिए गए।
मुख्य प्रवक्ता ने सफल होने वाले छात्रों को बधाई दी और उनके भावी करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी तथा स्कूल के प्रबंधन, विशेष रूप से चेयरमैन शिशिर जयपुरिया की सराहना की, जो छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा सुविधाएं प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। दीक्षांत समारोह का समापन डाॅ तिमिरा शुक्ला के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


0 comments:
Post a Comment