सहारनपुर । उत्तर प्रदेश में सहारनपुर रेलवे स्टेशन और शाकुम्भरी देवी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र रेलवे पुलिस प्रशासन को मिला है।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रभारी अशोक सिसोदिया ने बुधवार को बताया कि अम्बाला रेलवे स्टेशन के निदेशक बी एस गिल को मिले पत्र में धमकी दी गयी है कि 20 अक्टूबर और 10 नवम्बर के बीच सहारनपुर रेलवे स्टेशन और शाकुम्भरी देवी मंदिर को बम से उडा दिया जायेगा।
उन्होने बताया कि पत्र लिखने वाले ने खुद को आतंकवादी संगठन लशकर ए तौयबा का सदस्य बताया है। सुरक्षा बलों के अनुसार पत्र किसी शरारती तत्व ने लिखा है जिसकी तलाश की जा रही है। एहतियातन के तौर पर सुरक्षा बलों ने चैकिंग अभियान शुरू किया गया है जो जारी रहेगा।



0 comments:
Post a Comment