घर के सदस्यों को गुमराह कर चोरी को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार Three deceased thieves who were involved in theft by misleading the members of the house



गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )  थाना विजयनगर पुलिस ने कल शाम करीब 8ः30 बजे डी0पी0एस0 चैराहे से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने मंे सफलता प्राप्त की है, जिनके कब्जे से चोरी की ज्वैलरी, नकदी, हंक मोटर साइकिल एवं 3 अद्द नाजायज चाकू बरामद हुए है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार  चोरों में शिवा उर्फ शिव कुमार पुत्र लेखराज सिंह, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी म0ंन0 3356, गली नं0 4, समराला चैक, हरिकरतार कालोनी, लुधियाना (पंजाब) हाल पता कमरा नं0- 407, मोबलिन होटल, रेलवे स्टेशन के सामने, कृष्णागंज, नई दिल्ली, साहिब दुलई पुत्र विश्वनाथ दुलई, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम कागरौल, थाना जयपुर, जिला हावडा (पश्चिम बंगाल) हाल पता म0ंन0- 120, गली नं0- 12, उस्मानपुर, थाना सीलमपुर, दिल्ली तथा सूजे पुडेन पुत्र विश्वनाथ पुडेन, उम्र्र करीब 27 वर्ष, निवासी ग्राम मकरौदा, थाना डोन्जूर, जिला हावडा (पश्चिम बंगाल) हाल पता दुकान नं0- 329, थर्ड फ्लोरए अमर मार्केट, चाॅदनी चैक, दिल्ली हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से 2 चैन सोने की (जेन्ट्स), 1 चैन सोने की (लेडीज), 1 जोडी कान के रिंग सोने के, 2 अंगूठी सोने की (लेडीज), 1 नाक की लौंग सोने की, 2 जोडी पायल चाॅदी की, 4 सिक्के चाॅदी के, 3 अद्द चाकू नाजायज, रु0 16,800/- नकद तथा एक हंक मोटर साइकिल जो मुकदमा अपराध संख्या -1416/18 धारा 414 भादवि थाना विजयनगर गाजियाबाद से सम्बंधित बरामद किया हैं।
तीनों शातिर चोरों का अपराधिक इतिहास बहुत ही लम्बा है। शिवा उर्फ शिव कुमार पुत्र लेखराज सिंह के खिलाफ विजय नगर, सिहानी गेट, इंदिरापुरम, साहिबाबाद थानों में करीब 15 मुकदमें दर्ज है। इसी तरह साहिब दुलई और सूजे पुडेन के खिलाफ भी इन्हीं थानों में 14 मुकदमें दर्ज है। 

पुलिस का कहना है कि तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के चोर है, जिन घरों में बृद्ध महिला व पुरुष एवं बच्चे होते है, उन घरों को निशाना बनाते हैं और उन्हे गुमराह कर उनके परिजनों के पुलिस थाने में फॅस जाने अथवा इनकमटैक्स का छापा पडने का कारण बताकर घर में अलमारी में रखीे पीली पर्ची लेने का बहाना बनाकर अथवा ज्वैलरी को हटाने को कहकर ज्वैलरी एवं नकदी की चोरी करते है ।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment