झपमटमारी के आरोपी पुलिस पकड़ में।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने शुक्रबार की रात में चैकिंग के दौरान तीन शातिर झपटमारो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से झपटमारी की बारदातों में प्रयुक्त मोबाइल फोन और स्कूटी भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीकानेर कट राजेन्द्र नगर पर चैकिंग अभियान चलाया गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झपटमारों का एक गिरोह आने वाला है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आफताब पुत्र सिकंदर निवासी सीमापुरी दिल्ली रोहित पुत्र श्री कृष्ण निवासी सीमापुरी दिल्ली प्रिंस पुत्र राकेश निवासी शहीद नगर से लूट का एक मोबाइल फोन 2800 रुपए नगद और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करे जेल भेज दिया है।



0 comments:
Post a Comment