गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सूचित किया है कि आज बाल विकास परियोजना रजापुर के अन्तर्गत संचालित मयूर विहार केन्द्र पर पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। पोषण अभियान के सफल आयोजन हेतु आंगनबाडी केन्द्रों पर जन आनदोलन व सहभागिता बढाये जाने हेतु प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। जिसमें समग्र पोषण, स्तनपान, पूरक आहार, टीकाकरण एवं ग्रोथ माॅनिटरिंग जैसे विभिन्न गतिविधियों के द्वारा कुपोषण से मुक्ति हेतु जन संदेश का प्रचार-प्रसार किया गया।
समुदाय आधारित गतिविधियों के अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्रों पर गोद भराई दिवस के समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 4 गर्भवती महिलाओं एवं 25 अन्य लोगो के द्वारा उत्सव में भाग लिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपस्थित महिलाओं को गर्भ में पल रहे शिशु को कुपोषण से बचाने हेतु एवं स्वंय के स्वस्थ रहने के सम्बन्ध में आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण, टिटनेस का टीका, मात्ृ एवं शिषु बाल पोषण के सम्बनध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जनपद गाजियाबाद में पोषण माह कैलेण्डर के अनुसार 10 सितम्बर 18 को व्यवहारित की जाने वाली समुदाय आधारित गतिविधि के अन्तर्गत 1284 आगंनबाडी केन्द्रांे पर आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में 1534 महिलाओं के द्वारा एवं 9512 अन्य लोगों के द्वारा भाग लिया गया।



0 comments:
Post a Comment