गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद एंव जिला सेवायोजन कार्यालय गाजियाबाद के संयुक्त तत्वाधान में दिंनाकः 12 अक्टूबर, 2018 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुरादनगर गाजियाबाद में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु अनिवार्य योग्यता आई0टी0आई0/शिशिक्षु परीक्षा उत्तीर्ण है, साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाईट http://sewayojan.up.nic.in पर होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी दो नवीन पासपोर्ट साईज फोटो, समस्त प्रमाण पत्रों की प्रति तथा सेवायोजन विभाग द्वारा दिया गया पंजीकरण नम्बर एंवम् कार्ड सहित दिंनाकः 11 अक्टूबर तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुरादनगर गाजियाबाद में उपस्थित हो जायें, जिससे कि रोजगार मेले में सम्मिलित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सम्पादित की जा सके।



0 comments:
Post a Comment