डीएलएफ पब्लिक स्कूल साहिबाबाद द्वारा ओवर.ऑल रोलिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती गई थी।
गाज़ियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) सेठ आनन्द राम जयपुरिया में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम ‘कम्प्यूफेस्ट 2018’ का आज समापन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी होशियारी और प्रतिस्पर्धा की भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को अपनी मोहक गतिविधियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। कम्प्यूटिंग, आधुनिक टेक्नोलाॅजी, रचनात्मकता एवं सूचना प्रोद्यौगिकी को बढ़ावा देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम ने कोड मैड एग्लो मैश, टेकनो-विज़न कार्पेडियम, टेक्नोसेवी, पाॅट फिलिंग रोबोट जैसी गतिविधियों के लिए बेहतरीन मंच उपलब्ध कराया।
दूसरे दिन जैम आॅन हैम, रेडियो जौकी जैसे रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। मिस विज़ और युरेका जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों को दातों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर कर दिया। छात्रों ने इस मौके पर आयोजित क्विज़ में पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि एवं सेठ आनंदराम जयपुरिया एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन श्री शिशिर जयपुरिया द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें नई चीज़ें सीखने का मौका देते हैं। हमेशा की तरह समापन समारोह का माहौल बेहद भावनात्मक हो गया, ऐसा लग रहा था जैसे सभी को प्रतिष्ठित स्कूल में आयोजित अगले कम्प्यूफेस्ट का इंतज़ार हो।
डीएलएफ पब्लिक स्कूल साहिबाबाद द्वारा ओवर.ऑल रोलिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती गई थी।


0 comments:
Post a Comment