चोरी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना लिंकरोड पुलिस ने साइट 4 इंडस्ट्रियल एरिया साहिबाबाद स्थित एक कंपनी से चोरी की गई तीन डीआरयू मशीनों को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। . .
जानकारी के अनुसार साइट4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडस टॉवर्स लिमिटेड कंपनी से तीन डीआरयू टावर मशीनें चोरी हो गई थी जिसकी कीमत लाखों में है। इस मामले में कंपनी के प्रबंधक अखिलेश्वर प्रकाश मिश्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना लिंकरोड में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच की और दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुई तीनों मशीनों को बरामद कर लिया गया। मशीनों की कीमत लाखों में बताई गई है चोरों के नाम प्रवेश पुत्र भगवान प्रजापति निवासी कुमारों वाली गली मुरादनगर तथा प्रवीण पुत्र अरुण प्रजापति निवासी ग्राम जीतपुर थाना मुरादनगर गाजियाबाद है।इन्हें पेसिफिक बिजनेस पार्क साइट फॉर औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।



0 comments:
Post a Comment