चैस प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते मुख्य अतिथि
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) आईटीएस मोहननगर के स्पोर्ट्स काॅम्पेक्स में बृहस्पतिवार को आईटीएस यूपी सीनियर स्टेट फाइड चेस चेंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। यह आयोजन चेस एसोसिएशन गाजियाबद के सहयोग एवं यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में किया गया। यह प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी जिसमें समस्त उत्तर प्रदेश राज्य के करीब दो सौ प्रतियोगी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दो श्रेणी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का चयन करना एवं शतरंज क्रीड़ा का गाजियाबाद जिले में प्रश्रय एवं प्रोत्साहन प्रदान करना है।
इस आयोजन का उद्घाटन संस्थान के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा एवं गणमान्य अतिथि के रूप में सुरेन्द्र चैहान, जनरल सेक्रेटरी (यूपी चेस स्पोट्र्स एसोसिएशन), चारूल भटनागर, सचिव (चेस स्पोटर््स एसोसिएस, गाजियाबाद) डा0 अजय कुमार, डायरेक्टर (मैंनेजमेंट), डा0 सुनील पांडेय, डायरेक्टर (आईटी), डा0 विद्या शेखरी डायरेक्टर (यूजी), प्रो0 नैंसी शर्मा, वाइस प्रिंसिपल (यूजी), डा0 डीके पाण्डेय, फैकल्टी स्पोटर््स कार्डिनेटर और आरएस चावला स्पोर्ट्स आफिसर उपस्थित थे। इस अवसर पर चेस स्पोट्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने अर्पित चढ्डा को चेस स्पोटर््स एसोसिएशन गाजियाबाद का वाइस प्रेसिडेंट मनोनित किया।


0 comments:
Post a Comment