गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी गाजियाबाद रितु माहेश्वरी ने कलेक्टेªट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायंुक्त उद्योग ने बताया कि नगर निगम द्वारा अमृत स्टील कम्पाउन्ड ओद्योैगिक क्षेत्र मे सडक निर्माण कार्य प्रास्तव स्वीकृत हो गया है। जिस पर कार्य शीध्र शुरू करा दिया जायेगा।
आनन्द ओद्यौगिक क्षेत्र मोहननगर गाजियाबाद में सडक मरम्मत नाले एवं नालियों की सफाई से सम्बन्धित समस्या रखी गयी जिसमें मुख्य अभियन्ता, नगर निगम ने कहा कि उक्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। स्थल की आवश्यकता के अनुसार कार्य हेतु रूपये 89.30 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया है जिसे अवस्थापना विकास निधि की बैठक में प्रस्तुत कर स्वीकृती प्राप्त हो गयी हैं। जिस पर कार्य शीध्र शुरू करा दिया जायेगा। सभी उद्यमियों ने ओद्यौगिक क्षेत्रों में व्याप्त अतिक्रमण की समस्या बैठक में रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि 9 नवम्बर तक समस्त स्थलों से अतिक्रमण हटवाया जाये।
बैठक में उद्योग बन्धुओं ने समस्त औद्योगिक क्षेत्रों में साफ सफाई व कुडे के निस्तारण ठीक ठंग से न होने कारण जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देशित करते हुये कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में ऐसी जगह निर्धारित करे जहाॅ सभी स्थलों का कुडा एकत्रित हो और वहाॅ से एक साथ कुडा उठवाया जा सके एवं औद्योगिक क्षेत्र में कूडा सफाई कर्मचारियों की लिस्ट ऐसोशिएशन को दी जाये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विधुत को निर्देशित किया कि ओद्यौगिक क्षेत्र में 5 नवम्बर तक सभी खराब स्ट्रीट लाईट एवं टूटे हुये तार और खराब चेन्जओवर ठीक कराये। अमृत स्टील कम्पाउन्ड साउथ साईट जी0टी0 रोड औद्योगिक क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व ट्रकों द्वारा किये जा रहे अतिक्रमण को सी0ओ0 सिटी द्वारा हटावा दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने सी0ओ0 सिटी की सहाराना की।
बैठक में अपर नगर आयुक्त सहित जनपद के सभी उद्यमी व सम्बन्धित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment