गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने लोैह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाये जाने हेतु राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ कलेक्टेªट सभागार में दिलायी ।
इस अवसर पर जनपद में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रितु माहेष्वरी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने देशी रियासतों को एकीकृत कर देश को एकता के सूत्र में पिरोया। वह देश की एकता के सूत्रधार व आधुनिक भारत के निर्माता है।
इस अवसर पर सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर फूल माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वांजली दी गई।


0 comments:
Post a Comment