गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में समस्त नगर पालिकाओं के अवस्थापना विकास निधि के प्रस्ताव के सम्बन्ध में कलेक्टेªट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि समस्त नगर पालिकायें यथा सम्भव वही कार्य ले जो शहर में दृष्टिगोचर हो जिससे आम जन मानस को उनका लाभ प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओ के कराये जाने वाले कार्यो के प्रस्ताव को सुना और सुझााव दिया कि कोई भी ऐसा बढा नाला व सड़क टूटी हो इन प्रस्तावों में जरूर लिया जायें। और उन्हें तय समय पर पूर्ण कर जनता को लाभान्वित किया जा सके।
उन्होने कहा कि नगर पालिकाओं की सभी सड़के ठीक होनी चाहिये। पार्को में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये इन कार्यो में स्थानीय पार्षदों एवं सोसाइटी के अध्यक्षों को शामिल कर अच्छे और बडे कार्यो में उनका सहयोग ले। उन्होने कहा कि डोर टू डोर कूडा एकत्रित कर उसे गीले व सूखे कूडें को अलग-अलग कर डम्पिगं ग्राउड़ पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
समीक्षा में उन्होने पाया कि सभी नगर पालिकाओं में जे0सी0वी0 कूडा एकत्रित करने वाले रिक्शे, टिपर, मशीन, केैटिल, कैचर, रिफियूज काम्पैक्टर की आवश्यकतायें है । जिन्हें सभी नगर पालिकाओं में प्रस्तुत किया हैं।
इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment