गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में शुल्क नियामक समिति की प्रथम बैठक आज कलेक्टेªट सभागार में आहूत हुई। जिसमें जनपद में संचालित निजी विद्यालयों द्वारा छात्र/छात्राओं से वसूल किये जा रहे मनमाने शुल्क को विनियमित किये जाने की नितान्त आवश्यकता एवं अपरिहार्यता के दृष्टिगत छात्रहित में उ0प्र0 स्ववित्तपोषित स्वंतत्र विद्यालय (शुल्क निर्धारण) पर विचार से परिचर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो एक्ट में दिये गये है उसी के अनुसार ही स्कूलों द्वारा शुल्क लिया जाना चाहिये।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश दिये गये उक्त अधिनियम के प्राविधासनों के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराये और कितने विद्यालयों द्वारा फिस सम्बन्धी डाटा नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया है, तथा कितने विद्यालयों द्वारा डाटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है और जो विद्यालय नये बच्चों एवं पुराने बच्चों के शुल्क का विवरण अलग-अलग ले रहे है तो अलग-अलग डाटा अपलोड करेगे। साथ ही अमेठी इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर-1 बसुन्धरा गाजियाबाद, चिल्ड्रन अकादमी सैक्टर-9 विजय नगर गाजियाबाद, दिल्ली पब्लिक स्कूल इन्दिरापुरम गाजियाबाद, सनवैली इंटरनेशनल स्कूल वैशाली गाजियाबाद एवं सेठ आनन्द राम जयपुरिया स्कूल वसुन्धरा गाजियाबाद द्वारा दिये गये फीस निर्धारण शुल्क का विवरण सभी समिति के नामित सदस्यों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये जिससे सभी सदस्य भली भाॅति परीक्षण कर ले जिससे आगामी बैठक में उक्त विद्यालयों के प्रकरणों पर निर्णय लिया जा सके।
इस अवसर पर जिला शुल्क वियामक समिति सदस्य मनोज कुमार जैन सी0ए0, मनीष वर्मा अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग गाजियाबाद एवं अभिषेक जैन वित्त एवं लेखाधिकारी, कार्यालय जिला पंचायत अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment