पन्नी गांदाम में लगी आग का दृश्य।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र में गांव भोपुरा के सफेद गेट के पास चल रहे प्लास्टिक पन्नियों के अवैध गोदाम में आग लगने से आसपास की करोड़ों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इन गोदामों के मालिकों ने आग लगने पर स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया परिणाम स्वरूप आग ने भयंकर रूप ले लिया। जब पास के फर्नीचर मार्केट में आग की लपटें पहुंची तो गांव वालों को आग का पता चला और पुलिस को सूचना दी गयी। लेकिन तब तक मार्केट जलकर खाक हो गया था।

जानकारी के अनुसार बजीराबाद रोड पर भोपुरा गांव के सफेद गेट के पास प्लास्टिक की पन्नियों के अवैध गोदाम हैं। बृहस्पतिवार की रात में इन गोदामों में आग लग गई थी। यह अवैध गोदाम हैं इसलिए गोदाम के मालिकों ने स्वयं आग पर काबू पाने का प्रयास किया, और जब आग काबू से बाहर हो गयी तब वे भाग खड़े हुए। आग के फर्नीचर मार्केट में पहुचने पर गांव वालों को आग का पता चला और फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी । तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया था और फर्नीचर मार्केट को आग लील चुकी थी। फर्नीचर के बाजार से उठी भयंकर आग की लपटों ने भौपुरा गांव के मकानों पर भी असर डालना शुरू किया तो वहां भगदड़ मच गयी। लोग आपने घरों से निकल कर भागने लगे। पुलिस को शुक्रवार की भोर में चार बजे घटना की सूचना मिली ।
सूचना पर सीओ चतुर्थ डॉ राकेश कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष साहिबाबाद दिनेश सिंह और एफएसओ साहिबाबाद सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग का जायजा लिया और जिले की सभी 15 गाडि़यों को आग बुझाने के लिये बुलाया गया । आग पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और सुबह सात बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में सागर नाम का एक फायर फाइटर घायल हो गया जिसे श्रेया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
सीओ डा.राकेश कुमार मिश्रा यह देखकर हैरान रह गए कि इन पन्नियों के गोदाम में आग लगी थी उनके पास में तेजाब के भूमिगत बड़े-बड़े टैंक बने हुए हैं जिन्हें बनाने के लिये कोई अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई है। अगर यह आग एक टैंकों के तालाबों के पास आ जाती तो हादशा भयानक रूप ले सकता था।उन्होंने कहा है कि वे इस मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दे रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment