महिला डाक्टर का फाइल फोटो
इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के गांव मकनपुरम में अपना क्लीनिक चलाने वाली एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। वह गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में अपने परिवार के साथ रहती थी तथा महिला का नाम सरलानाथ था। हत्या क्यों और किसने की यह पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार करीब रात के एक बजे तक जब महिला अपने घर नहीं पहुची तो महिला के पति और बेटी ने क्लीनिक पर जाकर देखा,कि उसका शव खून से लथपथ पड़ा है। घरवालों ने तुरंत पलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या किसने की और क्यों की यह अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला के क्लीनिक पर अनेक तरह की असाध्य बीमारियों को ठीक करने का शर्तिया इलाज तथा 24 घंटे डिलीबरी कराने की सेवा देने की बात लिखी है लेकिन उसकी योज्ञता क्या है यह कहीं नहीं लिखा। आस पास के लोग भी मृतका की चिकित्सा संबंधी योज्ञता की जानकारी नहीं दे सके। यहां उसका क्लीनिक है वहां मजदूरों की बड़ी आवादी रहती है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल की गहनता से जांच के आदेश दिये। पुलिस के अधिकारी मौके पर हैं और घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। आपको बता दें कि सरला नाथ मूल रूप से आसाम की रहने वाली थी और इंदिरापुरम के न्याय खंड 2 में अपने परिवार के साथ रहती थीं उनके परिवार में 3 बेटी और उनके पति हैं। मकनपुर गाँव में उनका चाइल्ड केयर के नाम से एक क्लीनिक था। मृतक की एक बेटी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे मां से फोन पर उसकी बात हुई थी और वह व्हाट्सएप पर ऑनलाइन थीं लेकिन 6 बजे के बाद उन्होंने किस तरह का कोई रिस्पांस नहीं दिया। रात को कई बार देर से आती थीं लेकिन जब वे एक बजे तक घर नहीं लौटी तो वह पिता के साथ क्लीनिक पर गयी। वहां को सारा नजरा बड़ा बीभत्स था।



0 comments:
Post a Comment