गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी कलेक्टेªट सभागार में सभी कार्यालय अध्यक्षों के साथ प्रान (अंशदायी पेंशन योजना) के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एक अंशदायी पेंशन प्रणाली है। जिसमें अभिदाताओं के अंशदान के साथ-साथ नियोक्ता के रूप में सम्बन्धित सरकारों द्वारा किये समान अंशदान को कर्मचारी के व्यक्तिगत पेंशन खाते में संकलित और संचित किया जाता है। एम0पी0एस0 अपने संचालन में अधिक सक्रियता और कार्य कुशलता लाने के लिए सरकारी व स्वशासी निकायों, नोडल कार्यालयों सी0आर0ए0 और पी0एफ0 का उपयोग करता है। यह प्रणाली के्रन्द्रीय स्वशासी निकायों की सेवाओं में नियुक्त होने वाले सभी कर्मचारियों के लिए एन0पी0एस0 अनिवार्य है।
उन्होने बताया कि सभी राज्य सरकारों ने एन0पी0एस0 प्रणाली को अपनाया है। उन्होने सभी विभागों के अधिकारियों से कर्मचारियों के पैन कार्ड की जानकारी ली जिन कर्मचारियों के पैन कार्ड नही बने है उन्हें एक सप्ताह का समय जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। उन्होने कहा कि ये जिम्मेदारी विभाग अध्यक्ष की होगी। जितने पैन कार्ड बनने लम्बित है वे तुरन्त आॅन लाईन प्रक्रिया अपनाकर पैन कार्ड बनवा लें। इस योजना की समीक्षा स्वंय मुख्य मंत्री जी द्वारा की जायेगी। उन्होंने बेसिक, शिक्षा, पी0ए0सी0 47, जिला विद्यालय निरीक्षक, व्यापारकर, इनमें सबसे ज्यादा कर्मचारियों के पैन कार्ड लम्बित है। कडे निर्देश देते हुये कहा कि एक सप्ताह के अन्दर सभी कर्मचारियों के पैन कार्ड बन जाने चाहिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहित सभी विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment