गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी अपने कार्य कक्ष में कृषि विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी पर प्रदत्त कृषि यंत्रों के वितरण की समीक्षा कर रही थी। उन्होने उप निदेशक कृषि से कृषि यंत्रों हेतु आये फार्मो की जानकारी ली।
उप निदेशक कृषि ने बताया कि 86 आवेदन पत्रों में से 58 आवेदन पत्र अपलोड हुये है। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष 144 कृषि यंत्रों में केवल 06 ही आपके द्वारा वितरित किये गये। यह स्थिति खेद जनक है अन्य जनपदों में यहाॅ से ज्यादा कृषि यंत्र वितरित किये गये है। कृषि यंत्र वितरण की कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की । उन्होने जिला कृषि अधिकारी को कडे निर्देश देते हुये कहा कि जब कास्तकरों को कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है तो आपके द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढाने के प्रयत्न क्यों नही किये जा रहे है। जब कि अन्य जनपदों में यह कार्य भली-भाॅति किया जा रहा है।
उप निदेशक कृषि ने जिलाधिकारी को बताया कि सबसे ज्यादा रोटावेटर की मांग है अन्य यंत्रों का विक्रय नही हो रहा है। जिलाधिकारी ने पूछा कितने किसानों की सब्सिडी उनके खातें में अन्तरित की गयी है। 30 तारीख तक सब बिल मंगाकर उनका भुगतान किया जाये।
बैठक में उप निदेशक कृषि सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment