गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) “स्वच्छ भारत मिशन” के अन्तर्गत “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” थीम पर 02 अक्टूबर 2018 राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर महानगर गाजियाबाद की जनता को स्वच्छता के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य हेतु राजनगर एक्स0 स्थित के0डी0पी0 चैराहे से गाजियाबाद नगर निगम एवं राजनगर एक्स0 की विभिन्न आर0डब्ल्यू0ए0 तथा प्राईवेट आर्गनाईजेशन जैसे कि एच0डी0एफ0सी0 बैंक, मैक्स हैल्थकेयर, मदर डेरी, हीरा स्वीट्स, बेगन इन्डिया, ए0यू0 और सैन्ट जेवियर स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से मैराथन का आयोजन किया गया।
उक्त मैराथन को भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक श्री वी0के0 जिन्दल, मा0 महापौर श्रीमति आशा शर्मा एवं गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश सिंह जी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर मैराथन का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, महाप्रबन्धक-जल, मुख्य अभियन्ता, प्र. नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नोडल अधिकारी एस0बी0एम0, समस्त जोनल प्रभारी के साथ-साथ नगर निगम के अन्य अभियंता, निरीक्षक व कर्मचारियों के अतिरिक्त राजनगर एक्स0 के विभिन्न निवासीगण भी सहयोगी रहे।




0 comments:
Post a Comment