गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद को भारत का सर्वोत्तम स्वच्छ नगर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सीधी जंग छेड दी गयी है ताकि जन स्वास्थ्य बेहतर हो सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमें अपशिष्ट पदार्थो का सही ढंग से निस्तारण करना होगा। जिसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधा रोपण करना होगा ताकि वायु की गुणवत्ता में सुधार आये साथ ही हमें प्लास्टिक के प्रयोग के दुष्प्रभाव को भी रोकना पडेगा तभी हमारा जनपद स्वच्छ व हरित बनेगा।
उन्होने कहा कि इस के लिए हमें जनपद वासियों के मध्य जागरूकता लानी होगी। और अपने पर्यावरण में सकारात्मक और गतिशील परिवर्तन लाना होगा। इस सम्बन्ध मे बैठक में दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद मेरठ रोड और आई0टी0एस0 मोहननगर गाजियाबाद की संयुक्त पहल में 4 नवम्बर 2018 को आर0डी0सी0 में पर्यावरण संरक्षण से संम्बन्धित प्रतियोगिताए आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कार्यक्रम का प्रारम्भ योग क्रियाओं से किया जाएगा। कक्षा 8,9-10 नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति तथा कक्षा 11-12 द्वारा संगीतमय प्रस्तुति की जायेगी।
पर्यावरण सचेतना जाग्रत करने के लिए स्वच्छता प्रहरी, बुनियादी कदम जैसी जागरूक-रैलियां निकाली जायेगी जिनमें तख्तियों पर संदेश लिखे होंगे और लिखित शपथ-पत्र पर दुकानदारों से हस्ताक्षर कराये जायेगें ताकि स्थान विशेष की स्वच्छता द्वारा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दिया जा सके। कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि कार्यक्रम में स्वच्छता से सम्बन्धी कोई भी खामी न रहे और नगर निगम द्वारा जन मानस के लिए मोबाईल टाॅयलेट, पानी के टेंकर व काय्र्रक्रम में आये हुये बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित कराये।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी, जिला विकास अधिकारी सहित नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment