गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेष्वरी की अध्यक्षता में आज स्वच्छता सर्वेक्षण एवं ग्राम प्रधानों का सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्टेªट सभागार में बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देषित करते हुये कहा कि वह अपने-अपने ब्लाक में कम से कम 25 का लक्ष्य लेकर विलोपित कूडा घर बनाने का कार्य 10 नवम्बर तक पूर्ण कराये। उन्होने कहा कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने ब्लाकों में साफ सफाई का विषेश ध्यान रखें और प्रतिदिन डस्टबिनों में कूडा खाली कराकर डस्टबिनों को साफ कराये। प्रत्येक ब्लाक एवं ब्लाक के हर ग्राम में ओ0डी0एफ0 का एक-एक बोर्ड लगवाना सुनिष्चित कराये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2018 में राज्य स्तर से प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिला प्रषासन व पंचायती राज विभाग द्वारा जी0पी0डी0पी0 एंव मीडिया कार्यषाला का आयोजन 5 नवम्बर 2018 को हिन्दी भवन लोहियानगर गाजियाबाद में किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें जनपद के पत्रकार बन्धु, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी,(पं0) ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, खण्ड प्रेरक, स्वच्छाग्रही एवं सफाई कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment