गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा आज अपने कैम्प कार्यालय में रू0 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की मासिक समीक्षा की गयी । इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यदायी एजेन्सी जिनकी धनराषि निर्माणाधीन परियोजनाओं में अवमुक्त होना अवशेष है वह प्रति 15 दिनों में जिलाधिकारी की और से शासन को पत्र भिजवायें।
उन्होने कहा कि सभी एजेन्सीयां, नगर निगम, जी0डी0ए0 आदि 10 नवम्बर तक अपने निर्माण कार्य को प्रदूषण के चलते बन्द रखें। नियमित तौर से पानी का छिड़काव कराते रहे और अपनी निर्माण सामग्री को हरे कपडे से ढक कर रखें। समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि सैदपुर हुसैनपुर डीलना जनपद गाजियाबाद में नवीन राजकीय हाई स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है और विधुत संयोजन का कार्य प्रगति पर है। आसरा आवासीय योजना नन्द ग्राम जनपद गाजियाबाद में मकान बनाने के कार्य को जिलाधिकारी ने 31 दिसम्बर 2018 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये ।
जिलाधिकारी ने समीक्षा में निर्देशित किया कि राजीव आवास योजना नन्दग्राम गाजियाबाद में ऐसे लाभार्थी जो मौके पर नही मिल रहे है उनकी सूची डूडा विभाग को उपलब्ध करायी जाये और डूडा विभाग ऐसे नये पात्र व्यक्तियों को चयनित करे ताकि इस योजना का लाभ उन तक पहुंच सके। आसरा आवास योजना लोनी गाजियाबाद में जिलाधिकारी ने पाया कि योजना का कार्य पूर्ण हो गया है केवल वाह्य विधुत संयोजन कार्य रह गया है जिसे जिलाधिकारी ने इसी माह पूर्ण कराने के निर्देश दिये। राजकीय इण्टर कालेज मछरी विकास खण्ड भौजपंुर में फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है जिसे जिलाधिकारी ने इसी माह पूर्ण कराने के निर्देश दिये। राजकीय इण्टर कालेज निडौरी विकास खण्ड रजापुर के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने पाया कि भूमि विवाद एस0डी0एम0 न्यायालय में लम्बित है जिसके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने एस0डी0एम0 सदर को निर्देशित किया कि किसानों व दूसरी पार्टियों के विवाद का निस्तारण शीघ्र कराये। माॅडल इण्टर कालेज बालिका पे्रम नगर बस्ती लोनी में फिनिशिगं का कार्य प्रगति पर है जिसे जिलाधिकारी ने दिसम्बर माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये एवं माॅडल इण्टर कालेज बालक मुस्तफाबाद लोनी में फिनिशिगं का कार्य प्रगति पर है जिसे जिलाधिकारी ने नवम्बर माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये ।
इस अवसर पर बैठक में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर निगम, आवास विकास, जल निगम, डूडा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment