कार में बैठे एनजीटी अध्यक्ष अधिकारियों को निर्देश देते हुए
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण( एनजीटी ) के अध्यक्ष भूरेलाल (पूर्व आईएएस अधिकारी) ने बृहस्पतिवार को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया तथा जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों को कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जनता से प्रदूषण फैलाने वाले लोगों की सूचना प्राधिकरण को देने का भी आग्रह किया।

गंदा पानी दिखाता एक नागरिक
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष भूरेलाल बृहस्पतिवार की सुबह साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र 4 में शैमसन्स पोलीमर्स प्रा.लि. का अचानक निरीक्षण किया। उनको शिकायत मिली थी कि कंपनी में निर्माण कार्य जारी है। इस अवसर पर साहिबाबाद गांव के सत्यपाल सिंह नाम के व्यक्ति के साथ आये लोगों ने अध्यक्ष को वहां के एक कैमिकल बनाने बाले कारखाने से निकलने वाले रसायन युक्त पानी को बोतल में लेकर आये थे। यह कंपनी एक सांसद की है जो सपा में बड़े पद पर रह चुके हैं। ग्रामीणों ने अध्यक्ष को गंधयुक्त गंदा पानी दिखाया जिसके विषय में वे बता रहे थे कि वे कंपनी से बाहर आने वाली नाली से भर कर लाये हैं। इसके अलावा लोगों ने उस कंपनी कथित रूप से उड़ने वाली जहरीली गैस की भी शिकायत की।

प्राधिकरण अध्यक्ष अपनी कार से बाहर नहीं निकले लेकिन उन्होंने वहां की गंदगी को देख नगर आयुक्त सीपी सिंह को साहिबाबाद गांव जाने वाले मुख्य मार्ग व नाले की साफई करने के निर्देश दिए।
यूपी रोडवेज के एडीशनल निदेशक डॉक्टर ब्रह्मदेव तिवारी को बस अड्डे व वर्कशाप के अंदर पौधारोपण करने तथा वर्कशॉप के दरवाजे पर बस खड़ा न करने के निर्देश दिये। जबाव में श्री तिवारी ने बताया कि प्रदूषण से परिसर को मुक्त रखनेे के लिए स्वच्छता एवं हरियाली के लिए पौधे लगाने के लिये वे लखनउू से आये हैं।
लिंकरोड राजमार्ग पर आते समय वहां एनजीटी अध्यक्ष का मुकाबला रोड जाम से हुआ। उन्होंने इस पर नगर प्रशासन को कहा कि रोड पर ऑटो की वजह से जाम लगता है और इससे प्रदूषण फैलता है इसे रोकने के लिए महानगर में ऑटो स्टैंड बनाए जाएं। एक सवाल के जवाब में हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें उनके वट्सअप नंबर पर अगर प्रदूषण फैलाने वालों के नाम,पता और फोटो सहित वीडियो भेजा जाएगा तो वे तुरंत कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि बिना जनसहयोग के कोई भी काम सफल नहीं होता। उन्होंने इस संबंध में जन सहयोग की अपील भी की।
इस अवसर पर सीओ ट्रैफिक राजेश पांडे थानाध्यक्ष लिंक रोड अध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा ,नगर आयुक्त सीपी सिंह, वसुंधरा जोन नगर निगम के प्रभारी सुनील राॅय आदि अधिकारी उपस्थित थे।

0 comments:
Post a Comment