गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में जनपद गाजियाबाद को सुन्दर एवं सुदृण बनाने के लिए वाॅल पेन्टिग एवं आर्ट फेस्टिवल के सम्बन्ध में जिलाधिकारी कार्यकक्ष में बैठक आहुत हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में मैट्रों पिलर्स, अन्डरपास, पुल के पिलर्स एवं सार्वजनिक दिखने वाली जगहों पर कलाकृतियों व थीम पेन्टिंग के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का सन्देश आम जन तक पहॅुचे।
उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी को बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना से सम्बन्धित कलात्मक पेन्टिंग, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, क्षयरोग निवारण आदि से सम्बन्धित थीम पेन्टिंग कराने के निर्देश दिये। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गाजियाबाद के प्रवेश एवं निकासी द्वारांे के स्थानों पर जन कल्याणकारी योजनाओ, सन्देश व स्वच्छ भारत मिशन से सम्बन्धित कलात्मक थीमों को प्रदर्शित कराया जाये जिससे आम जन मानस में वाॅंाल पेन्टिग व थीम पेन्टिग के द्वारा सकारात्मक सन्देश पहंुचे।
उन्होने कहा कि जिन स्थानों पर थीम पेन्टिग व वाॅल पेन्टिग करायी जानी है वहाॅ पर सम्बन्धित विभागों से एन0ओ0सी0 जल्द से जल्द प्राप्त कर कार्य शुरू कराना सुनिश्चित करवायें। उन्होने जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधीशासी अधिकारी लोनी नगर पालिका परिषद एवं दिशा फाउन्डेसन से आयी उदीता त्यागी को निर्देशित करते हुये कहा कि इन कार्यो के लिए वह जल्द अपने-अपने विभागों से टेन्डर कराकर कार्य कराना सुनिश्चित करें।


0 comments:
Post a Comment