गाजियाबाद। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द गाजियाबाद बीरेन्द्र कुमार ने सूचित किया है कि दिनांक 01 नवम्बर 2018 को जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में अपरान्ह 12ः30 बजे कलैक्ट्रेट सभाकक्ष, गाजियाबाद में श्री पंकज अरोडा, निदेशक, उद्योग बन्धु लखनऊ उ0प्र0 एवं उनकी टीम द्वारा शासन द्वारा संचालित निवेश मित्र पोर्टल http://niveshmitra.up.nic.in पर आॅन लाईन के माध्यम से निवेश मित्र पोर्टल पर सम्मिलित 20 विभागों की 70 अनापत्ति/सहमति प्रमाण-पत्र को आॅन लाईन प्राप्त करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों एवं उद्यमियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा प्रशिक्षण के उपरान्त उद्यमियों एवं अधिकारियों की प्रच्छाओं का जबाव दिया गया। किसी भी शिकायत अथवा सुझााव के लिए हैल्पलाईन नं0 0522-2238902 पर प्रातः 10 बजे से 6ः00 बजे तक सम्पर्क करने हेतु अवगत कराया गया।
उक्त प्रशिक्षण में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों, बीरेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, गाजियाबाद, श्रीमती स्मिता सिंह, क्षेत्रीय प्रबन्धक, यू0पी0एस0आई0डी0सी0 गाजियाबाद, सुशील कुमार, अग्निशमन अधिकारी, गाजियाबाद, श्री एस0के0 शुक्ला, सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा, जी0डी0 पाण्डेय, सहायक निदेशक, कारखाना अधिनियम, गाजियाबाद, विद्युत विभाग के विभिन्न खण्डों के अधिशासी अभियंताओं , माप तोल विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।



0 comments:
Post a Comment