गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कलेक्टेªट सभागर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को सम्बोधित किया। उन्होने बताया कि जिला सडक सुरक्षा समिति से सम्बन्धित निगरानी परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग/एन एच ए आई, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा की जाती है।
बैठक में आर0टी0ओ0 ने बताया कि जनपद में 16 ब्लैक स्पोट चिन्हित किये गये है जिनमें से 12 ब्लैक स्पोट लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित है। जिन पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अवशेष 4 ब्लैक एन0एच0 ए0आई0 से सम्बन्धित है। एन0एच0 58 पर 59 अवैध कट चिन्हित किये गये थे जिनमें से 51 अवैध कट बन्द किये जा चुके है। साथ ही क्षतिग्रस्त डिवाईडरों की मरम्मत भी की जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद गाजियाबाद में ट्रासंपोर्ट नगर की स्थापना नही हुई हेै जिसके कारण नगर में भारी वाहनों के खडे होने से जाम की व्यवस्था उत्पन्न होती है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि 27 स्थानों पर यातायात सिंग्नल नगर निगम गाजियाबाद द्वारा लगाया जाना अपेक्षित है। यातायात को सुगम एवं जाम की समस्या के निवारण हेतु दिल्ली मेरठ मार्ग पर यू0पी0 गेट से करेहडा रोड तक एलीवेटिड रोड संचालित हो चुकी है। मोहननगर तिराहे के जाम की समस्या का निवारण हो चुका है। जिलाधिकारी ने जुगाड़ व अवैध रूप सें चल रहे निजी टैªक्टरों पर लगाम कसने के निर्देश सम्भागीय परिवहन अधिकारी को दिये। उन्होने कहा कि स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम विशेषतोैर से नगर निगम के स्कूलों में बढाये जायें जो वाहन प्रदूषण फैला रहे है उनपर कार्यवाही की जाये। निष्प्रयोज्य बडे वाहन 15 दिन में मेरठ तिराहें से हटवा दिये जाये। उन्होने कहा कि ब्लैक स्पोटस पर ऐम्बूलेन्स तैनात रहनी चाहिये। आॅटो का पुलिस वेैरिफिकेसन होना चाहिये। रोगं साईड ड्राविगं करने वालों का चालान किया जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर, उप नगर आयुक्त, एस0पी0 सिटी, एस0पी0 यातायात, मुख्य अभियन्ता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment