गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी कलैक्ट्रेट सभागार मे स्टाफ बैठक कर राजस्व कार्यो की समीक्षा की । उन्होने कलैक्ट्रेट के अधिकारियांे व कर्मचारियों के प्रान नम्बर की जानकारी ली।
जिस पर अपर जिलाधिकारी,प्रशासन ने बताया कि जल्द ही निर्धारित समय सीमा में यह कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। मानव सम्पदा पोर्टल के अपडेट न होने पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में जो समस्याएं आ रही है। उन समस्याओं को शासन को अवगत कराये। आपत्तियों का निराकरण 30 नवम्बर तक किया जाना है। प्रधानमंत्री बीमा योजना में कुछ आधार कार्ड प्राप्त न होने पर योजना धीमी चल रही है। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने कहा कि एक परिवार में एक से जादा बीमित किया जा सकता है। इसलिये इस योजना का विस्तारीकरण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य होने चाहिए। मैपिंग की सही जानकारी बोर्ड आॅफ रिवेन्यू को दी जाये। उर्दू की पूर्ण नक्शे डिजीटाईज होने चाहिए। पाॅच वर्ष से ऊपर चल रहे 10 मुकदमो में 8 अवशेष रह गयें है। धारा 67 के वादो के निस्तारण में लोनी 13 वाद है। जिलाधिकारी ने कहा कि ये वाद जल्द निपटाये। राजस्व वसूली में प्रगति लाये और वसूली को प्रभावी बनाये । नवम्बर माह में और प्रयास करे। विधुत विभाग में भी वसूली कम है। बडे बकायादारों पर जुर्माना कर राजस्व वसूली बढाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, समस्त उपजिलाधिकरी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।


0 comments:
Post a Comment