- एन्टी भू-माफिया टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न
- 4 हैक्टेयर भूमि मोदीनगर 800 मीटर भूमि नगर निगम, 280 मीटर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा खाली करायी गयी है।
गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी कलैक्ट्रेट सभागार में एन्टी भू माफिया टास्क फोर्स समिति की बैठक में भू - माफियाओं के खिलाफ सख्ती से पेश आने का आदेश दिया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि 4 हैक्टेयर भूमि मोदीनगर 800 मीटर भूमि नगर निगम, 280 मीटर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा खाली करायी गयी है। सदर तहसील में अभी पूर्ण रूप से भूमि खाली नही हुयी है। लोनी में भी 2.627 जमीन खाली कराने हेतु चिन्हित कर ली गयी है। जल्द ही खाली करा ली जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले माह मेरे द्वारा लेखपालों को कारण बताओं नोटिस करने हेतु निर्देशित किया गया था इस प्रकरण में आपके द्वारा क्या कर्यावाही की गयी। जिस लेखपाल ने गलत रिर्पोट दी है उसके खिलाप कार्यवाही की जाये। जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि आप द्वारा सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस ़क्षेत्राधिकारियों के साथ मिलकर सरकारी भूमि खाली कराये। जिसका अनुपालन नही किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि पुलिस विभाग से अपेक्षित सहयोग नही मिल रहा है जिस प्रकरण में गिरफ्तारियाॅ नही हो रही है। उन्होने कहा कि राजस्व का नही सभी विभागों का कार्य है सम्पत्ति जब्तीकरण में एक भी कार्यवाही नही हुयी है। उप जिलाधिकारीगण गैंगस्टर बनाकर भेजे। इंटरवेन्शन, रिवेन्यू व पुलिस विभाग तीनों के सहयोग से ही यह कार्य सम्पन्न होगा।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मोदीनगर ने बताया कि 859 मीटर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया था। 8 हैक्टेयर भूमि रास्ते के लिये खाली की गयी है। आवास विकास द्वारा 0.38 हैक्टेयर भूमि मण्डोला में खाली करायी गयी है। निवाडी में भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की कोशिस की गयी परन्तु कब्जा हटा दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा जो हटाया है उसका रि-वेरिफिकेन्शन होनी चाहिए। भूमि चिन्हितकरण प्रत्येक माह होना चाहिए। नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्रााधिकारण इस प्रक्रिया को और प्रभावी बनाये। गुन्डा एक्ट मंे 6 मे से 5 को जिला बदर किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि शेष को भी जल्द जिला बदर करायेे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी नगर, व समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व सम्बन्धित विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।


0 comments:
Post a Comment