गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी कलेक्टेªट सभागर में ऐसे समस्त प्रकरण जो सिचाई विभाग अथवा विधुत विभाग के स्तर पर लम्बित एवं विचाराधिन है कि अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर रही थी। अधिशासी अभियन्ता मेरठ खण्ड गंगनहर ने बताया उझेडा माइनर हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया है तथा कादराबाद नाला प्रकरण उच्च स्तर को प्रेषित कर दिया गया है।
अधिशासी अभियन्ता बुलन्दशहर खण्ड गंगनहर ने बताया कि डासना नाला के सम्बन्ध में अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया है। अधिशासी अभियन्ता हैड वक्र्स खण्ड आगरा नहर ओखला नई दिल्ली से सम्बन्धित कोई अनापत्ति प्रमाण-पत्र लम्बित नही है। सिंचाई विभाग की 21.00 एकड भूमि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत दुर्बल आय वर्ग भवनों के निर्माण हेतु आवास विकास को निःशुल्क उपलब्ध करायी जानी है। जिस पर सिंचाई विभाग द्वारा एन0ओ0सी0 नही दी गयी है।
विधुत विभाग से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों में मोरटा में 45.00 मीटर चैडी सडक के निर्माण में बाधक विधुत पोल, विधुत तारों एव ंकेवल की सिफ्टिंग की जानी है। गाजियाबाद शहर में कहरेडा में 0.5 मेगावाट क्षमता का सौलर प्लान्ट स्थापित किये जाने के कार्य में ग्रास मीटिंरिग एवं नेट मीटरिंग की जानी है। तथा भोजपुर ब्लाक के बडायला में विधुत कनैक्शन का कार्य नही किया गया है। उनको पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सिंचाई विभाग अन्य विभागों को अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने में कोताही बरतता है यह स्थिति आपत्ति जनक है। सिंचाई विभाग के चार-पाॅच प्रकरण है जिनका त्वरित गति से निस्तारण हो उन्होने सम्बन्धित विभागों को प्राकलन बनाने के निर्देश दिये थे जो उन्हें अभी तक प्राप्त नही हुये। दोनों विभागो की 15 दिन में समीक्षा की जायेगी। उन्होने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एन0एच0 58 मार्ग में पड़ रहे पेड़ों की कटाई की अनुमति देते हुये कटाई का कार्य सुनिश्चित करें तथा वन विभाग स्थानीय निकायों से समन्वय बनाकर बन्दरों को पकडने का कार्य शीघ्र कराये।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता विधुत से कहा कि विधुत विभाग जो भी प्रोजेक्ट ले उसको ससमय पूर्ण करें। जर्जर पोल जो नगर निगम के क्षेत्र में आ रहे है उनको हटवाये बेसिक शिक्षा विभाग के विधुत सम्बन्धी प्रकरण जल्दी निपटाये। उस पर ध्यान दें नीलम फैक्ट्री रोड लोनी में विधुत विभाग का एक प्रकरण है नगर पंचायत डासना में हाई टेंशन लाईन सिफट होनी है 15 दिसम्बर तक सिंचाई विभाग व विधुत विभाग सारे प्रकरण निपटाये। उन्होने कहा कि सिंचाई विभाग अन्य विभागो पर एफ0आई0आर0 कराने से पहले आपस में वार्ता कर लें सेतू निगम के अधिकारी ने बताया कि मण्डोला फलाई आॅवर पर कुछ विधुत पोलो की सिफ्टिंग होनी है विधंुत विभाग विशेष ध्यान देकर इस कार्य को पूर्ण कराये।
बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारी, मुख्य अभियन्ता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, अधीक्षण अभियन्ता विधुत, सेतू निगम, आवास विकास परिशद के अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment