छठ मेला और दीपावली के मौके पर आतंकी दे सकते हैं घटना को अंजाम
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) खुफिया विभाग द्वारा मिली जानकारी के बाद हिंडन वायुसेना केंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह सुरक्षा दिवाली के त्योहार के मद्देनजर और पुख्ता की गयी है, कि कोई देश विरोधी शक्ति दिवाली में चलाये जाने वाले पटाखों के शोर के बीच किसी अप्रिय वारदात को अंजाम न दे सके।
जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग द्वारा पकड़े गए बुलंदशहर के निवासी एक आईएसआई एजेंट से मिली जानकारी के बाद हिंडन वायुसेना केंद्र साहिबाबाद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि देश के दुश्मन हिंडन नदी के आसपास लगने वाले छठ मेला और दिवाली पर होने वाले पटाखों के शोर के बीच अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने का प्रयास कर सकते हैं। इस अंदेशे को देखते हुए हिंडन वायु केंद्र साहिबाबाद की सुरक्षा पहले से 4 गुना ज्यादा बढ़ा दी गई है, और स्थानीय पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में है रखा गया है।
एसएससी वैभव कृष्ण ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद है तथा रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन ,मॉल तथा वायु सेना केंद्र सहित सभी सरकारी संस्थानों पर खुफिया विभाग और सशस्त्र बल की तेज नजरें रहेंगी। जिनकी सुरक्षा में संवेदनशील प्रशिक्षित कुत्तों की भी मदद ली जारही है। इस दौरान बम निरोधक दस्ता व प्रशिक्षित कमांडो हर समय मुस्तैद रहेंगे।



0 comments:
Post a Comment