साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) सोमबार को नगर निगम मोहन नगर जोन कर्मियों एवं नागरिक सुरक्षा कोर हिंडन गाजियाबाद ने पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस अवसर पर पर्यावरण मित्र, राजेन्द्र नगर प्रभाग एवं पुलिस के संयुक्त अभियान में लाजपत नगर शनि चैक पर स्वच्छता अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार नागरिक सुरक्षाकोर हिंडन, नगर निगम गाजियाबाद ,पर्यावरण मित्र तथा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में 35किलो पाँलिथीन जब्त की गई और इस अवसर पर सभी को सख्त चेतावनी दी कि अगर पॉलिथीन रखने या प्रयोग करते हुए पकड़ा गया तो भारी भरकम जुर्माना लगाया जायेगा। इस अवसर परं मुख्य रूप से जोनल आफीसर एसके गौतम, डिविजनल वार्डन नागरिक सुरक्षा एके ठाकुर, एके जैन, कर अधीक्षक बनारसी दास, आइ सीओ उमेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी शालिनी त्रिपाठी, सैक्टर वार्डन पर्यावरण मित्र नितीश कुमार, राजस्व अधिकारी अनिल कुमार, कयीमुद्दीन, रविंद्र पाल, सैनीटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार पर्यावरण मित्र अभिषेक, पवन, वसीम, नाजिम, हरि किशोर और पुलिस चैकी प्रभारी लाजपत नगर सौरभ शुक्ला उपस्थित रहे।
जोनल आयुक्त मोहन नगर एसके गौतम ने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर राजेन्द्र नगर डिविजन के पर्यावरण मित्र, वार्डन पदाधिकारियों का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा है। जो कि लोगों को जागरूक करने में भी काफी अच्छा भूमिका निभा रहे हैं।
पर्यावरण सुरक्षा के साथ पालीथिन जब्त।



0 comments:
Post a Comment