घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी सिटी श्लोक कुमार।
वैशाली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के वैशाली सेक्टर 5 में एचपी वल्र्ड नाम की एक कम्प्यूटर शाॅप का शटर नीचे से उखाड़ कर चोर लाखों रूपए का सामान चोरी कर ले गये। गौरतलव यह है कि इसी बाजार में स्थित इसी मालिक की एक दूसरी दुकान में 24 दिन पहले चोरी हुई थी जिसका आज तक थाना इंदिरापुरम पुलिस पता नहीं लगा सकी है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर पांच वैशाली में एचडी वल्र्ड नाम से पंकज गुप्ता की एक कम्प्यूटर शाॅप है तथा दूसरी कुछ ही दूरी पर तन्मय कम्प्यूटर के नाम से एक और दुकान है। वे स्ययं भी वैशाली सेक्टर तीन वैशाली में परिवार के साथ रहते हैं। आज सुबह पता चला कि चोरों ने एचपी वल्र्ड नाम की दुकान का शटर नीचे से उखाड दिया है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने रात को तीन बजे के करीब दुकान का शटर तोड़ कर दुकान मे रखे चार लैपटॉप, 3 ऑल इन कंडक्टर, चार एलईडी, 14 प्रिंटर, 25 कीबोर्ड, माउस समेत लाखों की चोरी की है। चोरी गये सामान की कीमत करीब छह लाख है। तीन नवम्बर को भी पंकज गुप्ता की दूसरी दुकान तन्मय कम्प्यूटर से चोर इसी तरह करीव 10 लाख के कम्प्यूटर लैपटाप आदि सामान चोरी कर ले गये थे। अबतक की जांच में पता चला है कि चोर एसेक्स4 कार से आये थे। सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण चोरों के सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पास में लगी एक दुकान के सीसीटीवी में भी घटना दर्ज नहीं हो सकी है जिससे चोरों का पता चल सके।
मौके पर जांच के लिये पहुंचे एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि वे मामले की जांच करा रहे हैं तथा जल्दी ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment